HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.3℃
news-details
मोटसाईकिल स्पील होने से दो घायल

मोटसाईकिल स्पील होने से दो घायल

आबूरोड। चंद्रावती सुकडी नदी के पास आज एक मोटरसाईकिल स्लीप हो जाने के कारण उस पर सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलो को राजकीय चिकित्सालय में उपचार के लिए लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को रेफर कर दिया गया। घटना के अनुसार केशरगंज लोधवाडा निवासी रमेश पुत्र गजानंद व ध्रुव पुत्र कन्हैयालाल मोटरसाईकिल से डीसा की तरफ जा रहे थे कि रास्ते में मोटरसाईकिल स्लीप हो जाने से गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलो को राजकीय चिकित्सालय में लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनो घायलो को पालनपुर रेफर कर दिया गया। इस अवसर पर पार्षद योगेश सिंहल, नरगिस कायमखानी सहित वार्ड के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Search