HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.3℃
news-details
बंदर के हमले से मासूम बालिका घायल

बंदर के हमले से मासूम बालिका घायल

- बंदर के आतंक से हे परेसान आबूरोड। शहर मे इन दिनो कुछ बंदरो द्वारा घरो मे घुसकर बच्चो व महिलाओ व रास्ते मे राहगीरो पर हमला कर घायल किया जा रहा है। बंदर के आतंक से शहरवासी सहमे हुये है। प्रशासन को शिकायत करने के बाद भी बंदरो को नही पकडा गया। एक सप्ताह मे दो मासूमो सहित चार को बनाया अपना शिकार। शहर में अब घरो के अंदर भी बच्चे सुरक्षित नही है, जहां प्रशासन बडै बडे वादे कर रहा है वही शहर मे कुछ बंदरो के कारण भय बना हुआ है, सोमवार की देर सांय न्यू अम्बिका कोलोनी निवासी मनोज अग्रवाल की पांच महा की मासूम बच्ची घर पर पालने मे खेल रही थी की अचानक एक बंदर घर मे घुस गया ओर मासूम पर हमला कर दिया घर के लोग आते इतनी देर मे बंदर ने बच्ची के चेहरे को लहू लोहान कर दिया। घायल बच्ची को तुरन्त एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया । सहमे हुई महिलाएं बंदर के बढ रहे आतंक के कारण महिलाएं व बच्चे सहमे हुये है, शहर के चार अलग अलग स्थानो पर एक सप्ताह मे यह चोथा हमला है, चारो हमलो मे दो मासूमो सहित दो महिलाओ पर बंदरो द्वारा हमला कर घायल किया गया। क्षेत्र कि महिलाओ ने बताया की अब तो घर के अंदर भी बच्चे सुरक्षित नही है, बंदर मोका देखते ही घरो मे घुस रहे है ओर मासूमो को अपना शिकार बना रहे है। शिकायत के बाद भी नही पकडा क्षेत्र के लोगो ने बताया की पिछले सप्ताह बंदर द्वारा एक महिला व बच्चे को घायल किया गया था जिसकी शिकायत हमने तहसीलदार व वन विभाग के अधिकारीयो को दी लेकिन उनके द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई आज जब दोबारा बोला गया तो कहा की हमारे पास बंदर पकडने का जाल नही है उदयपुर खबर कर दी गई है जल्द ही जाल आने पर बंदर को पकड लिया जायेगा।

Search