HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 21℃
news-details
स्वास्थ्य की जागरूकता के लिए सखी स्वास्थ्य महिला मिनी मैराथन - 2014 के आयोजन की मीटिंग

स्वास्थ्य की जागरूकता के लिए सखी स्वास्थ्य महिला मिनी मैराथन - 2014 के आयोजन की मीटिंग

आबूरोड स्थित सामुदायिक रेडियो "रेडियो मधुबन 90.4 एफ.एम." के परिसर में दिनांक १४ अक्तूबर मंगलवार को एक मीटिंग आयोजित की गयी | इस मीटिंग में रेडियो मधुबन की टीम, स्टेशन प्रबंधक यशवंत पाटिल, स्पोर्ट्स विंग ब्रह्माकुमारीज से शशि दीदी और जगबीर भाई, आर्ट ऑफ लिविंग परिवार आबूरोड से संगीता, महावीर, योगेश और विनय तथा सी.आइ.टी कॉलेज से राजुपत सर आदि मौजूद थे | मीटिंग में रेडियो मधुबन के और से आबूरोड और उसके आस पास में रहने वाली महिलाओं के अंदर स्वास्थ्य की जागरूकता फैलने का लक्ष्य लेकर एक मिनी मैराथन के आयोजन का प्रस्ताव किया गया | मीटिंग के उपरांत आयोजन समिति की और से निम्न लिखित जानकारी आम जनता के के लिए दी गयी :- इस दौड़ का नाम सखी स्वास्थ्य महिला मिनी मैराथन - 2014 रक्खा गया है | जो आने वाले 9 नवंबर 2014 को प्रातः 6 बजे बी.एस. मेमोरियल स्कूल, आबूरोड से प्रारंभ हो कर सेंट एसलम स्कूल, रिको, आबूरोड में समाप्ति होगी | इस मैराथन में 2 आयु वर्ग १. सामान्य (18 वर्ष से 35 वर्ष) और 2. दक्षता(35 वर्ष और अधिक) भाग ले सकते हैं | इस में दोनो ही वर्ग में प्रथम तीन स्थानों पर आने वाली महिलाओं को मेडल, प्रमाण पत्र और नगद पुरस्कार के द्वारा सम्मानित किया जाएगा | साथ साथ विजेताओं के बाद आने वाली दोनों ही वर्ग की अन्य सात प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार दिए जाएँगे | इस तरह दोनो वर्ग में कुल 20 पुरस्कार देने की घोषणा की गयी | इसमे भाग लेने के लिए पंजीयन शुल्क 50 रुपये रक्खा गया है | आयोजक समिति की और से अंचल की सभी महिलाओं को ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में एक दूसरे को प्रोत्साहित करते हुए इसमे भाग लेने का आह्वान किया गया | मैराथन के समाप्ति स्थल में ग्लोबल अस्पताल की और से महिलाओं के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा | रेजिस्ट्रेशन या अन्य जानकारी के लिए निम्न लिखित किसी भी नंबर पर संपर्क किया जा सकता है : आबूरोड - 9414152060, 9414153388, 9413373033, 9829228830 | माउंटआबू – 9414449744, 9414151001 | कार्यक्रम: सखी स्वास्थ्य महिला मिनी मैराथन - 2014 दिनांक: 9 नवंबर 2014 पहुँचने का समय: प्रातः 6 बजे प्रारंभ स्थल: बी.एस. मेमोरियल स्कूल, आबूरोड समाप्ति स्थल: सेंट एसलम स्कूल, रिको, आबूरोड आयु वर्ग: 1. सामान्य वर्ग : (18 वर्ष से 35 वर्ष) 2. दक्षता वर्ग : (35 वर्ष और अधिक) पंजीयन शुल्क: 50 रुपये

Search