New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
कास्टिंग डायरेक्टर शुभांकर पॉल यों तो बहुप्रतिभा के मालिक है और वे यहां बच्चों एवं युवाओं में उनके टेलेंट को प्रशिक्षण के जरिए खोजेंगे और उन्हें एक मंच देने का प्रयास भी करेंगे। सिंहस्थ का आमंत्रण लेकर बाइक पर भारत भ्रमण व बेटी बचाओ, बेटी पढाओ के लिए मिशनरत दिलीप पटेल के आवास पर इन दोनों कलाकारों से हुई बातचीत में मेघा ने जहां सिरोही के बच्चों में नृत्य व अदाकारी के प्रति जागरुकता को रेखांकित कर बताया कि आमतौर पर स्कूलों में आयोजनों के दौरान उम्दा नृत्य शैली से वे रुबरु हो चुकी है और इन स्थानीय स्कूली व कॉलेज स्तर के कलाकारों में इस प्रशिक्षण के जरिए एक्प्रेशन के बारे में जानकारी दी जाएगी ताकि उनमें और निखार आ सके।
शुभांकर पॉल ने बताया कि वे गत वर्ष सिरोही के बच्चों एवं युवाओं के टेलेंट से वाकिफ हो चुके है। उदयपुर में राजस्थान बनाम गुजरात टेलेंट प्रतियोगिता में सिरोही के कलाकारों ने अपना हुनर दिखाया था। यहां के युवाओं में बच्चों में टेलेंट है, बस उन्हें थोड़े से प्रशिक्षण की जरुरत है और उस प्रशिक्षण की जरुरत को पूरा वे करेंगे।