HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 01 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 19.2℃
news-details
सीओ कालावत ‘मेडल ऑफ मेरिट अवार्ड’ से सम्मानित

सीओ कालावत ‘मेडल ऑफ मेरिट अवार्ड’ से सम्मानित

राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में राज्य प्रशिक्षण केन्द्र जगतपुरा जयपुर पर आयोजित राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में सिरोही के सीओ स्काउट महेश कालावत को राज्यपाल कल्याण सिंह व शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवानानी ने मेडल ऑफ मेरिट अवार्ड से सम्मानित किया। सीओ कालावत ने बताया कि यह मेडल स्काउटिंग अपने दायित्वों के निर्वाहन के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, जल सेवा, राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रमों में सहभागिता, प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रमो में सहयोग, स्काउटिंग मे राष्ट्रपति व राज्य पुरूस्कार अवार्ड छात्र-छात्राओं को दिलवाना आदि उल्लेखनीय कार्य करने पर राज्य स्तरीय पुरस्कार चयन समिति द्वारा मेडल ऑफ मेरिट के लिए चयनित किया जाता है। उन्होंने स्काउटिंग में यह अवार्ड दस वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर मिलता है,लेकिन उन्हें यह मात्र सात वर्ष की सर्विस पूर्ण करते ही मिला है। जिसका श्रेय सिरोही के शिक्षा विभाग,स्काउट गाइड के जिला कमिश्नर एवं जिला अधिकारी सहित प्रभारी कमिश्नर्स,सचिव स्काउट गाइड तथा शिक्षकों एवं मीडिया व जिला प्रशासन को जाता है। संपादक हरीश दवे, सिरोही

Search