HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 20.4℃
news-details
मारूती ट्रक की भिडन्त, 2 महिलाओ समेत बच्चे कि मौत

मारूती ट्रक की भिडन्त, 2 महिलाओ समेत बच्चे कि मौत

- 7 गंभीर घायल आबूरोड। समीपवर्ती पिण्डवाड़ा के केर गांव के पास शनिवार को मारुती व ट्रक की भिड़न्त हो गई। इसमें एक ही परिवार के दो लोगों को मौके पर मौत हो गई। जबकि, आठ गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को आबूरोड के ट्रोमा सेंटर लाया गया। जहां उपचार के दौरान एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। उदयपुर निवासी इब्राहीम शेख (42) गफ्फार अहमद मारुती कार द्वारा परिवार जनों के साथ गुजरात के मीरा दातार पहुंचे। जहां से जियारत के बाद शनिवार को घर के लिए रुखसत हुए। पिण्डवाड़ा के समीप केर गांव पहुंचे। इसी दौरान उनके वाहन व ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई। accident-abu-road-news-1 दुर्घटना में आमना (40) पत्नी शरीफ खान व समा (20) पुत्री गफ्फार अहमद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि, मेहराज बानो (17) पुत्री लियायत हुसैन शैख, परवीन (23) पुत्री गफ्फूर शेख, सायरा (30) पत्नी इब्राहीम शेख, इब्राहीम शेख, औसाब (8) पुत्र इब्राहीम, जोया (4) पुत्री इब्राहीम शेख, माही (6) पुत्री इब्राहीम शेख व असद (3) पुत्र इब्राहीम गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को आबूरोड के ट्रोमा सेंटर लाया गया। जहां उपचार के दौरान असद की मौत हो गई। जबकि, अन्य घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूचना मिलने पर हाजी मुश्ताक नागौरी, दिलवार खान, सलीम खान पठान, साजिद जाजम व लईक अहमद मौके पर पहुंचे। पीडि़त परिवारजनों की मदद की।

Search