New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
ग्लोबल अस्पताल निदेशक डॉ. प्रताप मिढ्ढा ने कहा कि जीवन के लक्ष्य व मार्ग के संबंध में स्पष्ट धारणा होनी चाहिए। विचारों व क्रियाओं में अनिश्चित, अस्पष्ट व धूमिल बनने से कभी प्रगति नहीं होती है।
मुख्यमंत्री के पाण्डव भवन पहुंचने पर क्षेत्रीय विधायक समाराम गरासिया, बी.के. शशि बहन, ग्लोबल अस्पताल निदेशक डॉ. प्रताप मिढ्ढा, शिक्षा प्रभाग उपाध्यक्ष बी. के. मृत्युजंय, राजयोग प्रशिक्षिका बीके. शीलू बहन, बीके. अशोक गाबा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ईश्वरचंद डागा समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने संगठन संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की समाधिस्थल शांति सतंभ पर जाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए व शांतिस्तंभ पर अंकित विश्व शांति एवं मानवीय एकता के लिए प्रजापिता ब्रह्मा बाबा द्वारा उच्चारित महावाक्यों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने बाबा की तपस्यास्थली कुटिया, हिस्ट्री हॉल आदि का अवलोकन किया।