New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
जोधपुर संभाग के विक्रय प्रबंधक एम एल सोनी ने कहा कि हम 60 वर्ष की हिरक जयन्ती मना रहे है। 60वें वर्ष पर भारतीय जीवन बीमा निगम में बीमा डायमंड पोलीसी देकर बीमा धारको के सामने नया विकल्प लाया है इसे प्रचारित कर अभिकर्ता अपना अच्छा व्यवसाय कर सकते है। उन्होने कहा सामान्यतर निम्न मध्यम वर्ग बीमा से आज भी हिचकिचाता है।
उन्हे लगता है कि बतनी बडी राशि का बीमा हम कैसे भर सकेंगे। उन्हे उनकी क्षमता के अनुसार बीमा प्रस्तुत किया जा सकता ळें जोधपुर संभाग के विक्रय प्रबंधक द्वितीय पी सी मेहता ने कहा कि बीमा प्रतिनिधि योजना में बीमा प्रतिनिधि ग्रामवासियो में से एक चुने तो वे ग्रामवासियो की बीमा विषय की जरूरतो को अच्छी तरह से पूरा कर सकते है। आबू रोड शाखा के शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार ने कहा छोटे गांव, बस्तिया, उपन्नधारी कामगार ये लोग अपनी क्षता के अनुसार बीमा जरूर लेना चाहते है।
हमें जरूरत है कि उन तक पहुचने की उन्हे मदद करने की उन्हे भारतीय जीवन बीमा निगम जैसे भारत सरकार के उपक्रम की तरफ से विश्वस दिलाने की इस अवसर पर सभांग प्रबंधक एम के शर्मा आर के स्वामी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में जोधपुर संभाग के 200 से अधिक विजेता प्रतिभागियो को माला और साफा सम्मान आदि से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आबू रोड शाखा के सहायक प्रबंधक चेतन नायक, विकास अधिकारी सुरेश बराडा, नरेन्द्र सेन, नरेश कुमार, महेश मीणा, संजय कपूर व अन्य अधिकारी व संभाग के 600 से अधिक अभिकर्ता उपस्थित थे।