New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
सोमवार सवेरे वन विभाग के अधिकारियो ने कुआ गहरा होने के कारण गन से बेहोश करने के बजाय उस पर जाल डालने का निर्णय लिया व कुए में जाल डाला गया। काफी प्रयसो के बाद पैथर जाल में फंस गया इसक बाद उसे सावघानी से उपर खीचा गया। कुए की मुंडेर पर आते ही वन विभाग के समनाम सिह ने इंजेक्श्न देकर उसे बेहोश कर दिया। कुछ देर बेहोशी आने के बाद जाल से बाहर निकाल कर उसे पिंजरे में डाला गया। रात से सवरे तक इस घटनाक्रम को देखने के लिए बडी संख्या मे ग्रामीण मौके पर मौजूद थे जिन्होने पिंजरे में आने के बाद उसे अच्छी तरह देखा व अपने मोबाईलो में कैद किया। पैथर के पिंजरे में आ जाने के बाद वन विभाग के अधिकारियो उसे माउट आबू चिकित्सा व देखभाल के लिए ले जाया गया।
पूरी रात की पहरेदारी
वन विभाग के कर्मचारीयो के साथ गांव के लोगो ने पूरी रात कुए पर पहरेदारी की, ग्रामीणो मे पूरी रात भय व्याप्त रहा, रह रह कर गा्रमीण कुए मे झांक कर देखते की पैंथर कहा है, कई बार पुलिस के जवानो द्वारा ग्रामीणो को कुंए से दूर रहने के लिये बोला गया।
मोबाईल मे किया कैद
ग्रामीणो ने ने कुए मे गिरे पैंथर को अपने मोबाई मे कैद किया वही सोमवार की सवेरे जैसे ही उदयपुर से आई वन विभाग द्वारा पैंथर को पकडने का कार्य प्ररंम्भ किया पूरी रेस्क्यू को ग्रामीणो ने अपने मोबाईल मे केद किया वही पिंजरे मे डालने के बाद उसके साथ सेल्फी लेने को ग्रामीणो मे होड रही।