New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
दादी रतन मोहिनी ने आशीर्वचन करते हुए कहा कि प्रत्येक मनुष्य अच्छी बातें चाहता है। मन और आत्मा की शांति के लिए शरीर को स्वस्थ रखना होगा और इसके लिए स्वयं को बुरे कामों से बचा कर रखना ही सुरक्षा है।
एसएसडलू विंग के अध्यक्ष सेवानिवृत स्वाडर्न लीडर अशोक गबा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया और संस्थान द्वारा प्रेरणादायक नेतृत्व पर आयोजित राष्ट्रीय सेमीनार में भाग लेने के लिए केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री तथा देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये 500 पुलिस एवं सशस्त्र सेना बल के अधिकारियों एवं कार्मिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि 15 साल से यह विंग प्रतिवर्ष सशस्त्र बलों के कार्मिकों के लिए प्रेरणादायक संगोगिष्ठियां आयोजित कर रही है। समारोह में पॉवर प्रजेन्टेशन के माध्यम से संस्थान के कार्याें के बारे में जानकारी दी गई।
इससे पूर्व केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री ने सेमीनार का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया और आध्यात्मिक चित्र दीर्घा का अवलोकन कर सृष्टि, आत्मा और शरीर के बारे में जाना।
केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री का पोलोग्राउंड हैलीपेड पहुंचने पर नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश थिंगर, आईजी सीआरपीएफ बीएस चौहान एवं उपखंड अधिकारी एच.ई.गुईटे तथा कर्नल वी.सी.सती व अशोक कुमार गवा ने स्वागत किया। संचालन शिवसिंह ने किया और आभार ए.के. सहगल द्वारा व्यक्त किया गया।