HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 23.5℃
news-details
अग्रसेन जी के जीवन चरित्र पर आधारित श्री अग्र भागवत की कलशयात्रा में उमडी महिलाओ की भीड: आबूरोड

अग्रसेन जी के जीवन चरित्र पर आधारित श्री अग्र भागवत की कलशयात्रा में उमडी महिलाओ की भीड: आबूरोड

आबूरोड। श्री अग्रवाल समाज आबूरोड के प्रवक्ता एवं मिडिया प्रभारी सतीष अग्रवाल ने बताया कि अग्रवंष प्रवर्तक व अग्रवाल समाज के युग पुरूष महाराजाधिराज अग्रसेन जी के जीवन चरित्र पर आधारित चार दिवसीय श्री अग्र भागवत कथा आज से प्रारम्भ हुई । जिसमें आचार्य श्री विष्णुदास जी द्वारा अपनी अमृतवाणी से 85वीें बार संगीतमय कथा सुनाना प्रारम्भ की । आज की कथा में उन्होने अग्रवंष के युग पुरूष महाराजाधिराज अग्रसेन जी के जन्म उत्सव की कथा एवं भगवान श्री कृष्ण द्वारा अग्रसेन जी को समता/समानता संदेश प्रसंग सुनाया । अग्रसेन जी के जन्मोत्सव प्रसंग पर कथा में उपस्थित महिलाओ व अग्रबंधुओ ने नाच गाकर व झुम कर अपनी खुषी का इजहार किया । इस अवसर पर अग्रबंधुओ व अग्रवाल महिला मण्डल द्वारा झाांकियो की प्रस्तुती की गई । कथा से पूर्व अग्रवाल विष्णु धर्मशाला से बैण्ड बाजो के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें समाज की सैकडो युवतियॉ व महिलाओ ने भाग लिया साथ ही सैकडो की संख्या में अग्रवाल समाज के पदाधिकारी व अग्रबंन्धुओ ने भी इस कलष यात्रा व अग्र भागवत पोथी यात्रा में भाग लिया । इस यात्रा में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष नरेश कुमार अग्रवाल ने अपने सर पर पोथी रखकर धर्म का लाभ लेते हुऐ यात्रा को प्रारम्भ किया । कलश व पोथी यात्रा विष्णु धर्मशाला से प्रारम्भ होकर शहर के विभिन्न मार्गो व मुख्य बाजार से होकर पुन: विष्णु धर्मशाला पहुॅची। रास्ते में जगह-जगह विभिन्न स्थानो पर अग्रवाल सेवा समिति, अग्रवाल जागृति मंच, जीण माता समिति, श्री श्याम मित्रमण्डल, अग्रवाल महिला मण्डल सहित अनेक अग्रवाल संगठनो ने कथा वाचन आचार्य श्री विष्णुदास जी का एवं भागवत कथा पोथी का माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर स्वागत सतकार किया साथ ही अल्पहार, आईक्रीम एवं शीतल पेय आदि से यात्रा में शामिल लोगो का स्वागत किया । यात्रा व भागवत पोथी यात्रा में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सागरमल अग्रवाल महामंत्री, शम्भुलाल अग्रवाल, सहमंत्री नरेन्द्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष योगेश सिंघल व ऑडिटर पानील गोयल, प्रवक्ता एवं मिडिया प्रभारी सतीष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष गिरधारीलाल मित्तल, ठेकेदार मुकेश अग्रवाल, ठेकेदार अमृतलाल अग्रवाल, जयप्रकाश मित्तल, अजय गुप्ता, हनुमान अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, आशुतोष गर्ग, केसी सिंघल, मुकेश बढालिया, राजेन्द्र बंसल, प्रसांत जैन, मनीष जैन, के साथ अग्रवाल महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती ममता अग्रवाल एवं सुनीता अग्रवाल, पूनम बंसल, छाया गर्ग, उमा ओरिया, शोभा अग्रवाल एवं सुनीता जैन, राधा सिंघल सहित समाज के सैकडो महिला व अग्र बंधु यात्रा व कथा में उपस्थित रहे ।

Search