New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
जूलुस के बाद इस्लामिया स्कूल मे बच्चो द्वारा नाते रसूल पडी गई। सुरपगला के मौलाना अलाहुलहक साहब ने कुराने पाक की तिलावत कर प्रोगाम का आगाज किया। उसके बाद मदरसे के बच्चो द्वारा नाते रसूल व इस्लाम की जानकारी के लिये एक दूसरे से सवालो जवाब किये। मुस्लिम वक्फ कमेटी द्वारा सभी बच्चो को इनामो से नवाजा गया। जामा मस्जिद के मौलाना मेराज अहमद अशरफी ने सभी को अपने आका कि विलादत के मौके पर मुबारक बाद पेश करते हुये कहा कि आज का दिन सभी मोमिनो के लिये एक ऐसा दिन है जिसमे हमे अपने अन्दर की बुराईयो को खत्म कर अपने आका के नक्शे कदम पर चलने का वादा करना चाहिये। प्रोग्राम के अन्त मे सलातो सलाम पेश की गई व आका कि बारगाह मे दुआऐ मगफिरत मांगी गई। उसके बाद मुस्लिम समाज द्वारा घोसी मोहल्ला मेंं आयोजित लंगर मे समाज के लोगो ने लंगर खाया। इस दौरान मुस्लिम वक्फ कमेटी के सदर हाजी सलीम खांन, शौकत नागौरी, लईक अहमद, रूस्तम भाई, रहीम कुरैशी, कदीर कुरैशी, आजाद खान, हनीफ बेलिम,गरीब मोहम्मद सहित कमेटी के सदस्य मोजूद रहे। कार्यक्रम कि व्यवस्था मुस्लिम नोजवानो ने संभाली।