HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 26.4℃
news-details
जापान से आये एनवायरमेन्टल मैनेजमेन्ट के चीफ साइंटिस्ट सी.आई.टी महाविधालय के विद्यार्थियों से मिले

जापान से आये एनवायरमेन्टल मैनेजमेन्ट के चीफ साइंटिस्ट सी.आई.टी महाविधालय के विद्यार्थियों से मिले

सी.आई.टी महाविधालय में Dr. Nobuyoshi Yamashita चीफ सिनियर रिसर्च साइंटिस्ट रिसर्च इंस्टीट्युट फाॅर एनवायरमेन्टल मैनेजमेन्ट नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ एडवांस्ड इंडस्ट्रियल साइंस एण्ड टेक्नोलाॅजी, जापान ने भ्रमण किया तथा पर्यावरण की जागरूकता पर व्याख्यान दिया जिसमें 50 से ज्यादा विधार्थी तथा 20 अध्यापको ने भाग लिया। काॅलेज के प्रिसिंपल डाॅ.सी लोगानाथन ने मोमेन्टो देकर उनका स्वागत किया। व्याख्यान का विषय वातारण में हो रहे प्रदुषण की समस्या कारण तथा उसके निवारण पर था। Dr. Nobuyoshi Yamashita ने विधार्थियों तथा अध्यापकों को विदेश में शोध के विभिन्न मार्ग की ओर प्रकाश डालते हुये उन्हे आगे बढने की प्रेरणा दी। उन्होने विभिन्न छात्रवृति योजनाओं के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में महाविधालय के निदेशक श्री तेजस शाह ने Dr. Nobuyoshi Yamashita को धन्यवाद ज्ञापित किया व कार्यक्रम के आयोजक श्री रजनेश यादव व राहुल गर्ग की सराहना की।

Search