New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
पिछले दस दिनों से संचालित इस शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को घर से दूर स्थित प्राकृतिक वातावरण में अपने व्यक्तित्व विकास,शारीरिक विकास,इच्छा शक्ति,दृढ़ निश्चय, समेत जिम्मेवार नागरिक बनने के लिए विभिन्न कार्य एवं गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया ।
इसी शिविर में साहसिक क्षमता के विकास के लिए प्रतिभागियों की चार टीमों का नाम मस्तंग,निन्जा,नाइट,व विकिन्ग दिया गया। जिनके मध्य में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। माउण्ट आबू के दुर्गम जंगलों के दूरस्थ स्थानों पर (ट्रेकिंग) पैदल दूरी तय करवा कर के प्राकृतिक वातावरण में करीब से रहने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया । स्कील्स डेवलप मेन्ट एवं केम्प फायर के साथ में इस शिविर का समापन हुआ।
शिविर के समापन में मुख्य अतिथि के रूप में ब्रिगेडियर एस एस पाटिल ने भाग लेकर के प्रतिभागियों की हौसला अपजाई की।