New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
फाइनल में भारत के संदीप सिंह सुरखपुर ने 16 और संदीप लुदार ने 10 अंक अपने नाम किए. वहीं स्टॉपर्स में यादविंद्रा सिंह सुरखपुर ने पांच अंक हासिल किए जबकि गोपी के खाते मंं तीन अंक रहे |
भारत के संदीप सुरखपुर को बेस्ट रेडर चुना गया, जबकि पाकिस्तान के शफीक अहमद चिश्ती व भारत के यादविंद्रा सिंह सुरखपुर बेस्ट स्टॉपर रहे. भारतीय टीम को खिताबी जीत के लिए दो करोड़ रुपए का चेक मिला जबकि पाक को एक करोड़ का चेक दिया गया. गौरतलब तथ्य है कि कबड्डी में भारत पाँच बार का एशियाड चैंपियन और दो बार का विश्व चैंपियन है. शून्य के आविष्कार की तरह कबड्डी का खेल भी दुनिया को भारत की देन कहा जा सकता है |
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर यहां पर बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए जबकि केंद्रीय खेल मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया |