• 15 Aug, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 23.7℃
news-details
एच.जी.आई. स्कूल में छात्रों की एसडीएम के साथ परिचर्चा

एच.जी.आई. स्कूल में छात्रों की एसडीएम के साथ परिचर्चा

एच.जी. इंटरनेषनल स्कूल में छात्रों ने एसडीएम महोदय से परिचर्चा की। स्कूल की प्राचार्या श्रीमती मंजू सिंह ने श्री अविचल कुमार चतुर्वेदी एसडीएम माऊंट-आबू का भव्य स्वागत किया। प्राचार्या महोदया द्वारा गठित प्रिंसिपलस् क्लब के सदस्यों व प्रीफेक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों के साथ परिचर्चा की। इस क्लब का उद्देष्य आज के बदलते युग में छात्रों का सर्वांगीण विकास करना एवं उनकी अभिव्यक्ति क्षमता को निखारना है। इसी उद्देष्य को ध्यान में रखते हुए स्कूल में एसडीएम महोदय को आमंत्रित किया गया। छात्र-छात्राओं ने श्री चतुर्वेदी जी से जिले से संबंधित समस्याओं पर उत्कृश्ट प्रष्न किए। एसडीएम महोदय ने छात्रों को बताया कि वे किस तरह षिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा, नारी सुरक्षा व प्राकृतिक आपदाओं के समय सहयोग देकर देष की सेवा कर सकते हैं। प्राचार्या श्रीमती मंजू सिंह ने एसडीएम महोदय द्वारा हाल ही में माऊंट में हुए भू-स्खलन के दौरान् किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की तथा छात्र-छात्राओं को ऐसे कार्यों से प्रेरणा लेने की अपील की। इस अवसर पर हेडमिस्ट्रैस अर्चना राज, मेंटोर कविता भालोठिया, सुदेष चतुर्वेदी सहित सभी षिक्षक-षिक्षिकाएँ उपस्थित रहे। hg-isdm-2

You can share this post!