New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
वे एक मध्यम वर्गीय परिवार से है और आज उनकी कलाओ ने उनका विश्व में नाम किया है। वे विश्व के पहले व्यक्ति है जिन्होने अपनी आखों पर आटा लगाकर सिक्के चिपकाकर और चमडे का पटटा बांध और काली पटटी बांधकर पूरे देश की 48 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी की और गिनीज बुक आॅफ रेकार्ड को चैलेंज किया कि ना तो आज और ना ही कभी भविष्य में उनका रेकार्ड तोडा जा सकता है। इसलिए उन्हे गिनीज बुक आॅफ रेकार्ड के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है और वे उसके मोहताज भी नहीं रहे।
उन्होने कहा कि वे जादू का कार्य बच्चों की शिक्षा के लिये और उनके मनोरंजन के लिये करते है और अपनी रोजी रोटी हर कोई कमाता है लेकिन वे हमेशा बच्चों के बीच रहकर अपनी कला का प्रदर्शन करते रहते है। माउन्ट आबू का मैने कश्मीर के रूप में नाम सुना था और आज मुझे माउन्ट आबू देखने को मिला।
मै उदयपुर में एक बहुत बडे कार्यक्रम में आमंत्रित था और जब बताया कि माउन्ट आबू बहुत पास है तो यह मुझे खीच लाया। आज माउन्ट आबू की जनता ने और विशेषकर बच्चों ने जो मेरे प्रदर्शन को सराहा है वह मै अपने जीवन में नही भूला पाएंगा।