New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले पीएम है जो ना खाउंगा ना खाने दूंगा बाल रहे है। ऐसा वही व्यक्ति बाल सकता है जो अंदर से मजबूत नहीं नहीं हो। वह पहला प्रधानमंत्री है जिसने नोटबंदी कर फेक करंसी बाहर निकलवाई। 25 लाख खाते ऐसे लोगों के सामने आए है जिनकी कोई आमदनी है। 9 लाख करोड़ फर्जी एंट्री पाई गई है।
उज्जवला योजना की तारीफ करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि उन्होंने चालीस साल के राजनीति कॅरियर में इस बारे में नहीं सोचा। कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के चाय वाला तंज उसे भारी पड़ गया। भ्रष्टाचार समाप्त होकर रहेगा। आने वाले समय में सडक़ पर रेत नहीं लगेगी। तीस प्रतिशत बिला में कार्य लेने वाला ठेकेदार क्या कार्य करेगा। कार्य में गुणवत्ता की आस करना बैमानी है। राज्य सरकार ने महिलाओं के भामाशाह के एक करोड़ 40 लाख व जनधन योजना के तहत 32 करोड़ खाते खाले गए है।
सब्सीडी का पैसा सीधे खाते में जाने से भ्रष्टाचार पर रोक लगी है। यूआईटी आध्यक्ष सुरेश कोठारी ने आवासी योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोरथला में 33 लाख की लागत से 25 बीघा में तालाब खुदवाया जा रहा है। जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, रेवदर विधायक जगसीराम कोली, आबू-पिण्डवाड़ा विधायक समाराम गरासिया, माउंट पालिकाध्यक्ष सुरेश थिंगर व आबूरोड पालिकाध्यक्ष सुरेश सिंदल ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। यूआईटी सचिव कुशल कोठारी ने आभार जताया।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष तारा भंडारी, शकुंतला वाजपेयी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, प्रीति वाजपेयी, पूर्व प्रधान भोपालसिंह राव, बाबूभाई पटेल, ग्रामीणमंडल अध्यक्ष नगाराम देवासी, दिनेश खंडेलवाल, सुनील आचार्य, रणजीतसिंह, मुकेश कोठारी, पार्षद मदनसिंह,रितेश चौहान, अमित सांबरिया, अर्चना दवे व एसपी ओमप्रकाश समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व गणमान्य मौजूद थे।