HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 20.9℃
news-details
भाजपा युवा मोर्चा द्वारा राजकीय चिकित्सालय के जनरल वार्ड में पर्यटकों को ठहराने के मुद्दे पर कार्यवाही की मांग

भाजपा युवा मोर्चा द्वारा राजकीय चिकित्सालय के जनरल वार्ड में पर्यटकों को ठहराने के मुद्दे पर कार्यवाही की मांग

भाजपा युवा मोर्चा आबू पर्वत के पदाधिकारी ने मिलकर दिया अनुरोध पत्र माउन्ट आबू में कुछ दिन पूर्व राजकीय चिकित्सालय के जनरल वार्ड में पर्यटकों को ठहराने पर भाजयुओ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन नाथ द्वारा जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि जो पर्यटक जनरल वार्ड में ठहरे हुए है वह मेडीकल छात्र है एवं उन्होने बताया कि आबू में किसी होटल में रूम नहीं मिलने पर वह यहां पर ठहरे हुए है। इस प्रकरण की सम्पूर्ण जानकारी अर्जुन नाथ से माउन्ट आबू के सीएमएचओ को दी । परन्तु आज दिन किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं होने पर अर्जन नाथ ने आज एक अनुरोध पत्र प्रभारी मंत्री राजेन्द्र सिंह रौठौड को दिया जिसमें उन्होने इस प्रकरण की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए शीघ्र ही कार्यवाही करने का निवेदन किया। इस मौके पर भाजयुओ अध्यक्ष नरपतदान चारण, उपाध्यक्ष अक्षय चैहान, रूपेश जैन, रोहित अग्रवाल मंगल सिंह, जिला उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल एवं भारी संख्या में भाजयुओ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Search