New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
उन्होंने प्रामाणिक चिकित्सा उपचार के उदाहरणों के माध्यम से बताया कि किस प्रकार से गाय के घी व दूध से आज टी बी,कैंसर व अन्य असाध्य रोगों के उपचार की पद्धति का विकास हो रहा है। और अनेक मरीज उससे लाभान्वित भी हो चुके है। उन्होंने गायों के रोजाना तस्करी के माध्यम से कत्लखाने में जाने के दुखद समाचारों का उदाहरण देते हुए बोला कि यह हमारे सभ्य समाज के लिए कलंकित करने का कृत्य है।
जिसे हम मां के समान दर्जा देते है। और उसी को अपने आगे कत्लखाने में जाते देख मुक बने रहते है,तो इससे बड़ा पाप का कृत्य और कोई नहीं होगा।
साथ ही उन्होंने गांव गली व बाजारों में घूमने वाली गाय व बछड़ों के संरक्षण की अपील करते हुए कहा कि गाय को हमे हकाले नहीं,उसे प्रेम से अपने आस पास रहने दे तो हमारा सदैव कल्याण ही होगा। साथ ही यदि आज के आधुनिक इटालियन मार्बल की बनिस्पत् गाय के गोबर से लिपित
घर में रहे तो हमें केवल आध्यात्मिक शांति का ही नहीं अपितु सौभाग्य का भी अवसर प्राप्त होगा।
और गाय की सेवा करने का मौका भी केवल किस्मत वाले ही पाते है। पुराणों का उदाहरण देते हुए उन्होंने समाज के प्रत्येक व्यक्ति से गौ सेवा के संकल्प को सार्थक करने की बात कही। साथ ही अपनी सामथ्र्यनुसार अपना योगदान भी गौ सेवा के लिए देने की आह्वान किया।