New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
कार्यक्रम को जिला सचिव हरेंद्रसिंह, गौरव कौशिक, विभाग अध्यक्ष गौरव गौड़ ने विचार व्यक्त किए। समारोह से पहले रैली निकाली गई। चैक पोस्ट से शुरु हुई रैली शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई मानपुर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर विसर्जित हो गई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह के रुप में सिरोही की तलवार प्रदान की गई। शहर कोतवाल सुमेरसिंह राठौड़ का बहुमान किया गया। अंतरराष्ट्रीय कलाकार हमीराराम, रायका, सोनल रायका द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अनूप भटनागर, नगर उपाध्यक्ष जितेंद्र वैष्णव, भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य सुमित कांत, ईश्वर कहार, जितेंद्र कुमावत, पंकज माली, महेश पुरोहित, लोकेश सोनी, महेश बामणिया, जीवनदास, कृष्णा शर्मा आदि मौजूद थे।
रेली का हुआ स्वागत
गाय सुरक्षा रेली का शहर के मुख्य चौराहे पर भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र गोयल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय गोरक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी श्याम महाराज का माला पहना कर स्वागत किया गअल्प संख्यक भाजपा के कदीर कुरैशी, हाजी जहुर मोहम्मद व गरीब मोहम्मद द्वारा स्वामी महाराज व अन्य पदाधिकारीयो का माला पहनाकर स्वागत किया गया।