New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
कई बार देखा गया है जानवर सड़क किनारे मृत पड़े रहते है और हम मुहं बिगड़ कर आगे बढ़ जाते है, और वह मृत जीव युही सड़क किनारे पड़ा रहता है जब तक की अगले दिन नगर पालिका के कर्मचारी उसे उठाकर न हटाये, माना की हम इतने बड़े दिल के नहीं की मृत जानवरों को खुद उठाकर समाधी दे लेकिन हम सिर्फ एक फोन कॉल करके पशु प्रेमी दल को सूचना तो दे ही सकते है, जिससे की उस मृत पशु के शारीर को सड़क किनारे सड़ना न पड़े |
गौ रक्षा दल का मूल उद्देश्य है गौ माता की रक्षा एवं लोगो को गौ माता की रक्षा के लिए जागरूक करना, लेकिन आबूरोड के गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओ का द्वारा एक वानर को विधि अनुसार समाधी देना हम सभी के लिए पशुओ के प्रति अपने कर्तव्यों का एक सशक्त उदहारण है |