New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
गौ मा ने र्प्याप्त मात्रा में सब कुझ दिया है। मंहत सुरेन्द्रगिरी महाराज ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि श्रुति स्मृति आदि सनानत धर्म शास्त्रो में अतिपिशिष्ठ एवं गोपनीय रूप से मनुष्यों देवताओ, ऋषियों तथा भगवददावतारों द्वारा दिव्य आर्शीवाद के प्राप्तीर्थ आदि शक्ति भगवती सुरभी की उपासना की यंत्र तन्त्र रहस्यमय संकेतो से प्राप्त हमारा देश गौ प्रिय गौ भक्तों का देश है।
भागवत में सुरभि उपासना की विधि है परन्तु सुरभि शक्तिपीठ नहीं है और रेवदर में नन्दगाव में 53वें शक्तिपीइ की स्थापना जो अगले वर्ष की जा रही है वह देश के लिये एक उदाहरण सिद्व होगी। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संध के भूराराम चिमन सिंह, महंत रामेश्वर प्रसाद आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर माउन्ट आबू के होटल उद्यमी त्रिलोक जानी, नगरपालिका उपाध्यक्ष अर्चना दवे पार्षद जूजाराम, राधा राणा, मुकेश अग्रवाल, विणुदत्त कौशिक, समिति के सह संयोजन बाबू सिंह परमार महेन्द्र सिंह परमार सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गौरव गोयल ने किया।
निकली गौ माता की शोभायात्रा
गौरज संकल्न समिति आबू पर्वत के तत्वाणान में आज गौ आठम का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रोटरी सर्कल के टैक्सी स्टेण्ड से गौ माता की झाकियो के साथ कलश लिये बालिकाओं की इस यात्रा में भारी संख्या में महिलांए व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। यह यात्रा चाचा म्यूजियम सब्जी मण्डी सदर बाजार राजकीय चिकित्सालय नक्की लेक होते हुए मुख्य समारोह स्थल पोलो ग्राउनड पहुची जहां भारी संख्या में महिलाओ ले गौ आठम पर्व मनाया पूजन अर्चन आरती निवेद भोजन प्रसाद कराकर रज चरणों का पूजन किया जिसमें मुख्य रूप से नगरपालिका उपाध्यक्ष अर्चना दवे पूर्व नगरपालिका अघ्यक्ष शारदा देवी पार्षद राधा राणा सहित सुमन ऐरन, मिथलेश गोयल, आदि ने गौ पूजन के बाद गौ रक्षा गौ संरक्षण का सकल्प लिया।