New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
पिछले 5 दिनों से गणपति महोत्सव चल रहा था जिसका आज विर्सजन माउंट आबू में नक्की झील में कर दिया गया। आज प्रातः से ही गणपति की धूम मची हुई थी। सभी गणपति महोत्सव समितियों द्वारा पहले गणपति की महाआरती कराई गई प्रसाद वितरण किया गया उसके प्श्चात एक एक करके गणपति की झाकियों के साथ और गणपति बप्पा की जयजयकार के साथ सभी गणपति रथ माउन्ट आबू के धडाधड महोदव मन्दिर पर एकत्रित हुए जहां से विशाल जुलुस का प्रांरभ किया गया। सभी मूर्तिया नगरपालिका पुस्तकालय भवन, टैक्सी स्टेण्ड, सदर बाजार से नक्की झील रोड से होते हुए नक्की लेक के भारत माता नमन सथल के सामने कानूडा घाट पर पहुचे जहां शिव सेना और गणेश महोत्सव समिति के पदाधिकारियो ने पहले गणपति की पूजा की और उसके साथ एक एक करके गणपति का विर्सजन नक्की झील में किया गया। जुलुस में हजारों की संख्या में महिलांए, पुरूष, बच्चें गणपति बप्पा के नारे लगाते हुए जा रहे थे कि अगले बरस तू जल्दी आ।
माउंट आबू, आबूरोड गणपति विसर्जन की कुछ तस्वीरे