HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 19.8℃
news-details
गणपति देवा व देश भक्ति गीतो ने किया भाव विभोर: आबू रोड

गणपति देवा व देश भक्ति गीतो ने किया भाव विभोर: आबू रोड

आबूरोड। शिवसेना गणेश महोत्सव के तहत विष्णु टॉकिज मे रंगारग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी यूएसबी कोलेज के निदेशक अजयसिंह भाटी, विशिष्ट अतिथी मााधव यूनिर्वसिटी के संतोष सिंह, दीपक बारोठ द्वारा गणपती गजानन्द की आरती कर कार्यक्रम का आगाज किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम मे छात्र- छात्राओ द्वारा धर्मिक व देश भक्ति गीतो के साथ बॉलीवुड फिल्मी गीतो पर नृत्य प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम मे सांस्कृतिक संध्या मे करण कुमार द्वारा जय गणेश जय गणेश देवा पर नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कोमल कुमारी ने मारवाडी नृत्य माला जाऊदे लावणी...। पर नृत्य प्रस्तुत किया। मा.आबू के जे.एम.डी ग्रुप द्वारा गणपति ताण्डव नृत्य प्रस्तुत किया गया। आईका, महिमा,नितेश रॉय, यशराज सिंह ने देश भक्ति गीतो पर नृत्य प्रस्तुत कर महोल को दश भक्ति के भाव विभोर कर दिया। shiv-sena-ganpati-stapna-mahotsav-2015 स्वरूपगंज के मिलन चोहान द्वारा धूमर नृत्य प्रस्तुत किया। बालीवूड गीतो पर बॉली हूपर ग्रुप, तीन का तडका ग्रुप, ए.आर.ग्रुप द्वारा फिल्मी गीतो पर नृत्य कर पूरे पण्डाल मे जोश भर दिया। गुजरात मेहसाना, अम्बाजी से ज्योति ने एक राधा एक मिरा...। सलामे इश्क मेरी जान जरा कबूल करलो..., पर नृत्य प्रस्तुत किया। एक गान मे जितेन्द्र रॉय ने बदन पे सितारे लपेटे हुये हो...। भगवानदास ने तेरे नेना दगाबाज रे...। कजरारे गु्रप ने क्लासिक सोंग पर मुजारा नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम मे मंच संचालन गोपाल शर्मा व महेन्द्र गुप्ता ने किया। देर रात्री तक चले सांस्कृतिक संध्या मे आबूरोड, मा.आबू, स्वरूपगंज, सिरोही, शिवगंज, अम्बाजी, पालनपुर, महेसाना सहित अनेक स्थानो से आये कलाकारो ने एक से बढकर एक प्रस्तुति देकर सभी को भाव विभोर किया। कार्यक्रम कि व्यवस्था शिवसेना प्रदेश उपप्रमुख उमेश छंगाणी, महेश राठी, नरेन्द्र अग्रवाल,शेलेष ओरिया, लालाराम खारवाल, के.के.मिश्रा, ईश्वर कालवानी, नरेश लोधी, जितेन्द्र मारू, नरेश कुमावत, मनोज सहित सदस्यो ने संभाली। सांस्कृतिक संध्या के संचालक नरेन्द्र अग्रवाल ने बताया की सांस्कूतिक प्रतियोगिता मे एकल नृत्य बालक वर्ग मे प्रथम स्थान स्वरूपगंज की बेनजीर शेख, द्वितीय स्थान मयूर राणा, तृतीय स्थान बिधा सिंदल, एक नृत्य वयस्क वर्ग मे प्रथम स्थान पर टिवंकल व मिलन चोहान रहे, द्वितीय स्थान पर कोमल, तृतीय स्थान पर करण। युगल नृत्य बालक वर्ग मे प्रथम स्थान आईका-महिमा ग्रुप, द्वितीय टिवन्स बईस आबूपर्वत,तृतीय स्थान मिलन-ईश्वर। shiv-sena-ganpati-stapna-mahotsav-2015-3 सामुहित नृत्य मे सेल्फी ग्रुप प्रथम, स्वरूपगंज के माफिया ग्रुप द्वितीय,मा.आबू के लेटेस्ट ग्रुप तृतीय स्थान पर रहे। एकल गायन प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान भगवानदास व निलेश रॉय, द्वितीय सथान हितेन्द्र रॉय, तृतीय स्थान अगमदाबा गुजरात की ज्योति कुमारी रहे। गणपती महरोत्सव थिम मे प्रथम स्थान बाली हूपर ग्रुप,द्वितीय दशावतार ग्रुप, तृतीय फोर्स ग्रुप रहे। बॉलीवूड थिम मे प्रथम स्थान विनीता ग्रुप, द्वितीय तीन का तडका ग्रुप व तृतीय कजरारे ग्रुप रहे। सभी विजेताओ को मुख्य अतिथी अजससिंह भाटी, संतोष सिंह, प्रदेश उप्रमुख उमेश छंगाणी द्वारा पुरस्कार प्रदान किये गये।

Search