प्राथमिक कक्षा के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रेरणादायक एकांकी प्रस्तुत की गई । कक्षा 7वीं की छात्रा जोशिता व अलीना ने गांधी का जीवन दर्शन प्रस्तुत किया तथा कुलदीप राठौड ने जोशवर्द्धक गीत से देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया । भ्रष्टाचार मिटाने का आह्वान नन्हें कलाकारों द्वारा सराहनीय रहा । ध्रुविता मानी व ख्याल बंसल ने मनमोहल नृत्य प्रस्तुत किए । अंत में प्राचार्या उमाश्याम ने कार्यक्रम को सराहा तथा अपने जीवन को कलमबद्ध करने का आह्वान किया तथा गांधी जी के आदर्शाें पर चलने का आग्रह किया ।