HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 19.8℃
news-details
सेंट जाॅन्स स्कूल में ’फ्रुट डे’ मनाया गया: आबूरोड़

सेंट जाॅन्स स्कूल में ’फ्रुट डे’ मनाया गया: आबूरोड़

आबूरोड, 07 सितम्बर । सेंट जाॅन्स स्कूल में सीनियर के. जी. कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा आज ’वल्र्ड न्यूट्रीशियन वीक’ के उपलक्ष्य में ’फ्रुट डे’ मनाया गया । बच्चें फलों की वेशभूषा में तैयार होकर आए, टिफिन में विभिन्न प्रकार के फल लाए तथा फलों के चित्रों से कक्षा कक्षा को सजाया गया, कक्षाध्यापिकाओं द्वारा बच्चों को सभी फलों की जानकारी दी गई । बच्चों को ट्रोमा सेंटर चिकित्सालय ले जाया गया जहाॅं डाॅक्टर सतीश गुप्ता व उनके सहायकों ने बच्चों को फलों का महत्व बताते हुए अधिक से अधिक फलों का उपयोग करने व जूस पीने के लिए कहा । बच्चों को तलहेटी स्थित फलों की दूकान पर भी ले जाया गया जहाॅं बच्चों ने अपने पसंदीदा फल खरीदे तथा जूस भी पीया । प्राचार्या उमाश्याम द्वारा बच्चों को उत्साहवर्धन किया, तथा उनको फल वितरित किए ।

Search