HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 01 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 23.6℃
news-details
माउंट आबू में जे.एन.यु के विरोध में फुका गया पुतला, एस.डी.एम् को सोंपा ज्ञापन

माउंट आबू में जे.एन.यु के विरोध में फुका गया पुतला, एस.डी.एम् को सोंपा ज्ञापन

आज आबू पर्वत में दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में देश द्रोहियों द्वारा आतंकवादियों के समर्थन में किये गए प्रदर्शन तथा राष्ट्र विरोधी नारेबाजी के विरोध में भाजयुमो के तत्वावधान में देशरोहियों का पुतला फूँक कर पाकिस्तान का झंडा जलाया गया। कार्यक्रम भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ जिसमे कार्यकर्ता जुलुस के रूप में चाचा म्यूसियम चौराहे पर पंहुचे। वहाँ पर मुकेश अग्रवाल ने JNU की घटना की निंदा की तथा दोषियों को कड़ी सज़ा दी जाने की मांग की। इस अवसर पर समाजसेवी गौरव गोयल द्वारा इस घटना को उकसावे की कार्यवाही बताते हुए कार्यकर्ताओं से भविष्य के लिए तैयार रहने का आवाहन किया गया। उन्होंने कहा की अलगाववादियों द्वारा देश को बांटने की साजिश अब विश्व के सामने बेनकाब हो चुकी है और अब देश को पुनः भगत सिंह, सुखदेव प्रसाद और नाथू राम गोडसे की जरुरत है। क्रान्ति के लिए तैयार रहे देश के वर्त्तमान हालात गंभीर और चिंतनीय है। परिवर्तन बलिदान मांगता है जिसे हमें अपना लहू देकर लाना होगा। राष्ट्र की अस्मिता और अखण्डता के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्र द्रोहियों का पुतला फूंका गया और पाकिस्तान का झंडा जलाया गया। 11.30 बजे सभी लोग उपखंड कार्यालय पंहुचे जहा पर उपखंड अधिकारी श्री अरविन्द पोसवाल को दोषियों को फांसी की मांग को लेकर प्रधानमन्त्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर वि ही प के प्रखंड संयोजक गजेन्द्र रावल भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नरपत चारण उपाध्यक्ष अजित सिंह समेत सैंकड़ों कार्यकर्ता तथा आम जान मौजूद रहे। effigy-burnt-in-mount-abu-lettter-to-sdm

Search