HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 26.5℃
news-details
माउण्ट आबू में महसूस किए गए भूकम्प के झटके

माउण्ट आबू में महसूस किए गए भूकम्प के झटके

19/03/2015 माउण्ट आबू, दोपहर के बाद में 3$37 पर अचानक जब पर्वतीय पर्यटन स्थल माउण्ट आबू व निकटवती शहर आबूरोड़ में लोग भारत बांग्लादेश का मैच देखने में व्यस्त थे तो उसी समय में लोगों का धरती में कम्पन महसूस हुआ। डर के मारें लोग अपनी टी वी सेट बंद कर बाहर आ गए। करीबन 10 से 12 सैंकड़ तक धरती में कम्पन्न महसूस किया गया। लेकिन शहर के अधिकांश भागों से जानकारी लेने पर किसी प्रकार से दुर्घटना व अप्रिय घटना होने की जानकारी नहीं मिली। लोगों ने बताया कि,उन्हें 3.37 के बाद में अपने घर में टेबल पर पड़ी हुई चीजें हिलने व उनमें कम्पन्न महसूस होने व कच्चें मकानों के छप्पर व पतरों में तड़-तड़ाहट की आवाजें सुनाई दी और वे जल्दी अपने घर के बाहर चले गए। कुछ देर तक पूरें शहर में इसी प्रकार की भूमि कम्पन्न की चर्चा आम रही।

Search