HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 25.6℃
news-details
सेंट जाॅन्स स्कूल में ’पृथ्वी दिवस’ मनाया गया

सेंट जाॅन्स स्कूल में ’पृथ्वी दिवस’ मनाया गया

आबूरोड, 22 अप्रैल। सेंट जाॅन्स स्कूल में ’पृथ्वी दिवस’ मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय परिवार द्वारा पृथ्वी को हरा भरा तथा सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया । इस श्रैणी में इस सप्ताह विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । जिसमें लिटिल क्रिएषन में कक्षा 1 व 2 के छात्र-छात्राओं ने पुराने अखबार, टिस्यू पेपर काॅटन बाॅल, धागों का इस्तेमाल करके एक से बढकर कलात्मक चीजे बनाई । कक्षा 3 व 4 के बच्चों ने पृथ्वी का काॅलाज बनाया, कक्षा 5 व 6 के छात्रों ने वेल्थ आॅफ वेस्ट के तहत पुराने बाॅटल, केन, बाॅक्स का उपयोग करके कलात्मक क्राफ्ट बनाये, कक्षा 7वीं व 8वीं के छात्रों ने रिसाइक्ल मेटेरियल का इस्तेमाल करके फोटो फ्रेम बनाया, कक्षा 9वीं व 10वीं के छात्रों ने सिरेमिक, मड, प्लास्टिक पाॅट को डेकोरेट करके उसमें अनाज अंकुरित किए । इसी श्रृंखला में कक्षा 6 से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं ने ’बर्ड हाउस’ तथा ’बर्ड फीडर’ बनाया । पुरानी चीजें, पत्ते, घास-फूस का इस्तेमाल करके बच्चों ने नन्हीं गोरैया चिड़िया रानी के लिए नये घर बनाये, जिससे विलुप्त हो रही चिड़िया का बचाया जा सके । पृथ्वी दिवस के अवसर पर आज विद्यालय प्रार्थना सभा में छात्रों ने पृथ्वी को बचाने लिए विभिन्न प्रकार की वेषभूषा धर कर अपने - अपने ढंग से संदेष व व्याख्यान दिए, पृथ्वी पर बढ़ते प्रदूषण तथा असंयोजन को देखते हुए प्राचार्या श्रीमती उमाष्याम ने बच्चों को महत्वपूर्ण बातें बताई और उसे संरक्षित रखने के गुण सिखाये । कार्यक्रम के अंत में संस्था निदेषक के. ए. श्याम कुमार जी ने सभी विद्यालय परिवार को शुभाशीष दिया और उनकी कला को प्रोत्साहित किया जिससे भविष्य में और आगे बढ़े ।

Search