HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 01 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 21.3℃
news-details
‌‌‌दोहरी हत्या का आरोपी गिरफ्तार। हत्या करने का जुर्म स्वीकारा।

‌‌‌दोहरी हत्या का आरोपी गिरफ्तार। हत्या करने का जुर्म स्वीकारा।

माउण्ट आबू में कुछ दिन पूर्व 22 अक्टूबर को अनादरा पॉइंट पर एक विवाहिता दर्शना व उसकी 2 वर्षीय छोटी पुत्री खुशी की गलाकर रेंतकर हत्या कर दी गयी थी। देर शाम को पुलिस को इस सम्बंध में जानकारी मिलने पर मौके‌‌‌ ‌‌‌पर जाकर पुलिस ने शव को बरामद किया था। आरम्भ में यह दोहरी हत्या का मामला अज्ञात के विरूद्व दर्ज कर जांच आरम्भ की गयी। ‌‌‌ बाद में पुलिस ने विवाहिता के पति को अहमदाबाद से दस्तयाब कर पूछताछ की लेकिन सफलता नहीं मिलने मोबाइल नम्बर के आधार पर उसके प्रेमी पर जांच केन्द्रीत की। हालाकिं हत्या पीछे अवैध सम्बंधों के होने की जानकारी सामने आई है। और इस मामले में दलचस्प पहलू यह भी है कि,मृत्तका दर्शना व हत्या का आरोपी दोनों ही पहले से ही शादीशुदा है,और मृत्तका से आरोपी से लम्बे समय से अवैध सम्बंध थे। और यहीं अवैध सम्बंध आखिरकार इस दोहरी हत्या के कारण बनेँ। नीमच मध्यप्रदेश ने मृत्तका दर्शना व उसकी छोटी बच्ची खुशी की हत्या के आरोप में जब उसके कथित प्रेमी से राम लाल पुत्र बाबू लाल को दस्तयाब कर पुलिस माउण्ट आबू पुलिस थाने में लाई तो उसने एक एक सारे राज बताए और अंतत इन दोनो की गला रेंत करने की इस वारदात को अंजाम देने के अपराध को अंजाम देने की बात स्वीकर करना जुर्म कबूल किया। सोमवार की शाम को पुलिस ने इस शातिर अपराधी के द्वारा पूरें अपराध को अंजाम दिए जाने के घटनाक्रम का पर्दापाश किया। मामले की विस्तार से जानकारी देते हुए थानाधिकारी सज्जन सिंह ने बताया कि,सिरोही पुलिस अधीक्षक समीर कुमार सिंह व उपाधीक्षक प्रीति कांकाणी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। जिसने सिलसिलेवार इस दोहरी हत्या के अपराध को किए जाने का पर्दापाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। ऐसे दिया इस दोहरी हत्या के वारदात को अंजाम माउण्ट आबू के अनादरा पॉइंट पर इस दोहरी हत्या करने की कहानी में पहले माउण्ट‌‌‌आबू की निवासी दर्शना के इस आरोपी रामलाल से लम्बे समय से अवैध सम्बंध थे। और इसी अवैध सम्बंधों में बाद में महिला द्वारा आरोपी के साथ रहने की मांग के बढ़ने के पश्चात् इस मामले में कडवाहट फैली और आखिरकार माउण्ट आबू के सी आर पी एफ में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत् आरोपर राम लाल पुत्र बाबूलाल‌‌‌ ने इस सम्बंध का अंत करने की ठानी। इसके लिए बकायदा वह दो माह की लम्बी छुट्टी लेकर पहले अपने घर नीमच मध्यप्रदेश चला गया। और बीच में दोबारा बिना किसी को बताए आबू में आया व मृत्तका को बहलाकर अनादरा पॉइंट बुलाया और वहीं पर पूर्व नियोजित अपने प्लॉन से महिला व उसकी पुत्री की गला रेंत कर ‌‌हत्या कर दी।

Search