HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 01 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 21℃
news-details
गांवों मे छूपी प्रतिभा को एैसे खेलों के आयोजन लाता है आगे-एसपी चौहान

गांवों मे छूपी प्रतिभा को एैसे खेलों के आयोजन लाता है आगे-एसपी चौहान

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारेाह भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केन्द्र सिरोही के द्वारा डा0 भीमराव अम्बेडकर की 125 वीं जन्मसदी के अवसर पर जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं नेहरू युवा केन्द्र की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह संदीप सिंह चौहान पुलिस अधीक्षक, सिरोही के मुख्य अतिथ्य तथा लुम्बा राम चौधरी भाजपा के जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। तो वहीं विनोद कुमार राडौड उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा), भीख सिंह देवडा, महिपाल सिंह चारण भाजपा नेताओं ने भी शिरकत की। कार्यक्रम में जिला युवा समन्वयक राजेन्द्र सिंह कसाना ने अतिथियों का साफा, माला एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में छात्राओं द्धारा वन्देमातरम गीत एवं प्रार्थना प्रस्तुत किये गये। जिला युवा समन्वयक राजेन्द्र सिंह कसाना ने तीन दिवसीय कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। खिलाडियो को सम्बोधित करते हुऐ मुख्य अथिति संदीप सिंह चौहान ने कहा कि गॉवों में छुपी हुई प्रतिभाओं को आगे लाने में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन होना आवश्यक है। ये रहें विजेता कब्बडी प्रतियोगिता में - नेहरू युवा मण्डल मोरवाडा एवं चौधरी हास्टल फुटबाल प्रतियोगिता में - नेहरू युवा मण्डल उडवारिया एवं सिरोही द्वितीयवालीबॉल प्रतियोगिता में- सिरोही सिरणवा एवं नेहरू युवा मण्डल धान्ताम्यूजिकल चेयर में -मोनिका प्रजापत एवं जसोदा मीणा100 मीटर दौड पुरूष में अर्जुन चौधरी, डाया राम100 मीटर दौड महिला में पूजा सिंह, डिम्पल वर्मा 400 मीटर दौड पुरूष में डाया राम, तरूण माली400 मीटर दौड महिला में शोभना, निकितारस्सा कस्सी महिला में सिरोही शहर एवं महिला मण्डल पिपलकीकब्बडी प्रतियोगिता में - नेहरू युवा मण्डल मोरवाडा एवं नेहरू युवा मण्डल सोरडाफुटबाल प्रतियोगिता में - नेहरू युवा मण्डल झाडोली एवं नेहरू युवा मण्डल कालन्द्रीवालीबॉल प्रतियोगिता में-नेहरू युवा मण्डल वीर झाडोली एवं नेहरू युवा मण्डल झाडोली (पिण्डवाडा)100 मीटर दौड में गोपाल कुमार, श्रवण रावल400 मीटर दौड में प्रकाश कुमार, भोपत सिंहकार्यक्रम के अन्त में मुख्य अथिति द्धारा समापन की घोषणा के साथ ध्वजा को सम्मान के साथ उतारकर राष्ट्रगान के साथ समापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र सिंह देवडा टांकरिया ने किया। संवादाता हरीश दवे, सिरोही

Search