• 15 Aug, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 20.9℃
news-details
रेवदर, आबुरोड में दिल दह्ला देने वाली घटना, प्लास्टिक के बोरे में युवक का शव बरामद

रेवदर, आबुरोड में दिल दह्ला देने वाली घटना, प्लास्टिक के बोरे में युवक का शव बरामद

आबूरोड। सदर पुलिस ने आज प्लास्टिक के बोरे में बंद युवक का शव बरामद किया है जो सम्भवतया: करीब 20 वर्षीय युवक का नजर आ रहा है। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर शव की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए है। रेवदर मार्ग पर गनका गाँव के पास किसी अज्ञात लोगो ने युवक के शव को प्लास्टिक के बोरे में रस्सियो से बांधकर सडक के किनारे गहरे गढ्ढे में फेंक दिया था। गुरूवार की शाम को कुछ लोगो ने शव को सडक किनारे देखा था लेकिन डर के मारे में इसकी सूचना पुलिस को नही दी। आज शुक्रवार को रेवदर मार्ग पर सडक किनारे शव पडे होने की सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक विजयपाल सिंह, थाना प्रभारी सुमेरसिंह सहित पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकालने के बाद शव की पहचान के प्रयास प्रारम्भ किए गए। पुलिस द्वारा बरामद किया गया शव किसी 20वर्षीय युवक का प्रतीक होता है। बैठने की मुद्रा में हाथ पांव बांधकर शव को बोरे में डाला गया। इसी हालात में पुलिस ने शव को बरामद किया है। मृतक के गले में शहर की एक निजी स्कूल की टाई भी मिली है। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

Advertisment
WWE Wrestlers The Great Khali, Rey Mysterio and many more to come India and fight in Udiapur at khelgaon Book your show tickets now, click here for tickets

You can share this post!