HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 23.5℃
news-details
आबूरोड में आयोजीत किंजल दवे के कॉन्सर्ट में हुआ बड़ा बवाल, कांग्रेसी नेता से स्टेज पर धक्का मुक्की

आबूरोड में आयोजीत किंजल दवे के कॉन्सर्ट में हुआ बड़ा बवाल, कांग्रेसी नेता से स्टेज पर धक्का मुक्की

आबूरोड | कल सांय इवेंट सेलिब्रेशन ग्रुप द्वारा रजा कोठी, आबूरोड में आयोजित किंजल दवे के कॉन्सर्ट में बड़ा बवाल तब हो गया जब तहसीलदार अनूप सिंह कॉन्सर्ट बंद कराने रजा कोठी पहुंचे | करीब 8:00 बजे शुरू हुए कॉन्सर्ट में किंजल दवे रात्रि 9:30 से 10:00 के बिच पहुंची, उन्होंने 2 गीत खत्म किये ही थे की वहा पर तहसीलदार अनूप सिंह आचार सहित का हवाला देते हुए कॉन्सर्ट बंद करने पहुँच गए | रात्रि के करीब 11:00 बज चुके थे और पब्लिक गरबे की धुन में मस्त थी, लेकिन सिंह ने स्टेज पर जाकर पब्लिक को घर लौटने को कहा, वही साथ में कांग्रेसी नेता पुखराज गहलोत भी स्टेज पर चढ़ गए और बातों ही बातो में दवे के बाउंसर गहलोत से बदसलूकी पर उतर आये और उन्हें धक्का देते हुए स्टेज से निचे उतार दिया | वही करीब 200/- के पास खरीद के गरबे करने आई पब्लिक को निराश होकर घर लौटना पड़ा, वही स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस प्रशाशन व किंजल दवे के बाउंसर द्वारा हर प्रयास किया गया | देखे घटना का पूरा विडियो यहाँ क्लिक करे

Search