• 15 Aug, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 20.6℃
news-details
कोयला चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार

कोयला चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार

आबूरोड। ट्रक से कोयला चोरी करने व चोरी किए गए कोयले के एवज में मिट्टी मिलाने के चार आरोपियों को शहर पुलिस द्वारा मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार निरमा पावडर के प्रबंधक जितेंद्र पुत्र अम्बालाल पटेल ने रिपोर्ट देकर कि गुजरात के भावनगर से ट्रकों में कोयला भरकर पाली जिले के जेतारण तहसील के निम्बोला गांव भेजा जाता गत 9 अक्टूबर कोयले से भरा ट्रक को भावनगर से पाली जिले के निम्बोला के लिए रवाना किया गया। ट्रक के आबूरोड पहंचने पर कोयले के स्थान पर काली मिट्टी मिला दी गई। इस पर पुलिस ने गांधीनगर के अर्बुदा औद्योगिक क्षेत्र निवासी अजय ढाका पुत्र धर्मेंद्र ढाका, ट्रक चालक झारखंड के हजारीबाग निवासी संतोष पुत्र जीवलाल यादव, उत्तरप्रदेश निवासी कमलेश पुत्र श्रीराम मला, गुजरात के सतीश पुत्र समीर भाई को गिरफ्तार किया गया।

You can share this post!