HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 20.9℃
news-details
कल के इंजिनियरस ने आज के शहीदों को दी श्रद्धाजंली: सी.आई.टी, आबूरोड

कल के इंजिनियरस ने आज के शहीदों को दी श्रद्धाजंली: सी.आई.टी, आबूरोड

सी.आई.टी महाविधालय की ओर से एक विशाल केंडल मार्च कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस केंडल मार्च में उरी में आतंकी हमले के दौरान शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धाजंलि दी गई। इस अवसर पर निदेशक श्री तेजस शाह समेत महाविधालय परिवार के 200 से अधिक छात्र-छात्रायें एवं स्टाफ के मेम्बर्स मौजूद थें। यह केंडल मार्च शहर के बस स्टैण्ड से निकली जो मुख्य बाजार से होती हुई जगदीश चैराहे पर पहुंची। वहा श्री तेजस शाह ने वीर सैनिकों की शहादत पर प्रकाश डाला एवं सभी सदस्यों ने श्रद्धाजंलि अर्पित की। आबूरोड़ शरह की स्वयंसेवी संस्थान लाॅयन्स क्लब एवं महावीर इन्टरनेशनल ने भी इस केंडल मार्च में अपना सहयोग दिया।

Search