HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 23.5℃
news-details
रेडियो मधुबन ने बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया, आबू रोड

रेडियो मधुबन ने बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया, आबू रोड

आबुरोड निकटवर्ती राजकीय उच प्राथमिक विद्यालय मुदरला मे देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय प. जवाहर लाल नेहरू की १२५ वी जन्मतिथि को "बाल दिवस" के रूप मे मनाया गयी | कार्यक्रम की सुभारंभ रेडियो मधुबन से पधारी हूई लक्ष्मी बहन व प्रधानाध्यापक श्री नारायण सिंह देवड़ा द्वारा नेहरू जी व माँ सरस्वती के समख्य पुष्प अर्पण व दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया | इस कार्यक्रम के दोरान दीप मन्त्र व सरस्वती बन्दना के बाद कविता कहानी क्विज़ व खेल -कूद प्रतियोगिओ का आयोजन किया गया | कार्यक्रम के प्रारंभ में संचालक राजेन्द्र सिंह गुर्जर द्वारा प. नेहरू की जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डाला गया | कार्यक्रम की अध्यख्यता आमथला ग्राम पंचायत के वार्ड पॅंच श्री भुबाराम ने किया | कार्यक्रम के दौरान रेडियो मधुबन से आर.जे. शुभश्री और शीमान्चल के साथ साथ शीक्षक श्रीमती ममता शर्मा, मछाराम सोमतायम, भुपेन्द सिंह जिजोदिया, रमणलाल, देवराज व सुनीता कवर भी मौजूद थे | प्रतियोगिताओं के विजेता कहानी प्रतियोगिता मे उत्तम सिंह (अवालीफली) ने, कविता मे रमेश गुमा(मुदरला) ने, भाषण मे सोनिया(मुदरला) ने तथा क्विज़ प्रतियोगिता मे विनेश कुमार (मुदरला) ने प्रथमस्थान प्राप्त किया गया | प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले बालक बालिकाओ को कार्यक्रम के अंत रेडियो मधुबन द्वारा पुरस्कृत किया गया | साथ साथ कार्यक्रम का रेकॉर्डिंग रेडियो मधुबन टीम द्वारा किया गया | वॉर्ड पॅंच द्वारा सभी बच्चों व ग्रामवासियों को स्वछता वा शीक्षा के प्रति हर पल जागरूक रहने का आह्वान किया | कार्यक्रम के अंत मे संस्थाप्रधान ने बच्चो एव ग्रामबासियो को प. नेहरू के जीवन के पर प्रकाश डाला और रेडियो मधुबन 90.4 एफ.एम. का इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए धन्यवाद किया |

Search