HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 23.5℃
news-details
चैन लुटेरो को महज एक घंटे में पकड़ कर आबूरोड पुलिस ने दिखाई चुस्ती

चैन लुटेरो को महज एक घंटे में पकड़ कर आबूरोड पुलिस ने दिखाई चुस्ती

आबूरोड | आबूरोड पुलिस ने रिको कॉलोनी से एक महिला को चाकू दिखाकर चैन लूटकर भागे दो मुल्जिमानों को महज एक घंटे में गिरफ्तार कर लिया। लूटी गई चैन को बरामद की। थाना प्रभारी छगनलाल डांगी ने बताया कि सांतपुर निवासी पुष्पा चौधरी आपबीती थाने में बताई कि वह घर से स्कूटी द्वारा मेरे ससुर के घर जा रही थी। उसी दौरान एक स्कूटी पर आ रहे दो लड़कों ने रुकने के लिए कहा। इसी दौरान एक युवक ने उसकी स्कूटी को पकङ़ लिया। दूसरे ने उसे चाकू दिखाया। इससे वह डर गई। इतने में दूसरे लड़के ने उसके गले में पहनी हुई सोने की चैन को खींच ली। चेन को तोङक़र दोनों स्कूटी से भाग गए। महिला को चाकू दिखाकर चेन लूटने की वारदात की गम्भीरता से लिया गया। एसपी जय यादव ने आरेापियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इस पर उपनिरीक्षक छगनलाल, हैड कांस्टेबल दिलीप कुमार, कांस्टेबल भागीरथ सिंह, रोहिताश, ओमप्रकाश, रामेश्वर ने मोटरसाइकिल व गाङ़ी द्वारा अलग-अलग दिशाओं में वारदात करने वाले मुल्जिमानों का पीछा करना शुरू किया। आरेपियों का पुलिस द्वारा लगातार पीछा करने से आरोपी उनकी स्कूटी को हाइवे पर छोड़कर झाड़ियों में छुपाकर सूने खेतों में भाग गए। कांस्टेबल भागीरथ सिंह द्वारा घटना की सूचना मिलते ही बाइक से आरेापियों का पीछा करना शुरू कर दिया। टीम द्वारा लगातार सजगतापूर्वक मुल्जिमानों का पीछा किया गया। तलाश के दौरान वारदात करन वाले आरोपी गुजरात के बनास कांठा के पाथावाड़ा निवासी भरतसिंह (26) पुत्र ईश्वरसिंह राजपूत व गुजरात के डीसा निवासी महेन्द्र सिंह (27) पुत्र राजूसिंह राजपूत को मात्र एक घण्टे में गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से महिला से लूटी गई सोने की चेन को बरामद कर ली गई और आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ जारी है। आरोपियों को घटना के महज एक घंटे में गिरफ्तारी में कांस्टेबल भागीरथ सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Search