HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 01 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 24.8℃
news-details
ट्रोलर- कार की भिड़न्त, पांच घायल

ट्रोलर- कार की भिड़न्त, पांच घायल

आबूरोड। मावल बस स्टैण्ड पर ट्रोलर- कार की भिड़न्त हो गई। इससे कार में सवार पांच लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची एलएंडटी की टीम ने लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए पालनपुर रैफर किया गया। घायलों में दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मावल बस स्टैण्ड पर ट्रोलर नम्बर आरजे 14, 2जी- 6257 ने गलत दिशा में जाकर स्विफ्ट कार जीजे 27, सी-6258 को टक्कर मार दी। इससे कार के आगे का भाग क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर एलएंडटी के रुट पेट्रोलिंग व रेसक्यू टीम के साथ मौके पर पहुंची। इसी तरह मॉवल चौकी का स्टॉफ मौके पर पहुंचा। लोगों की मदद से घायलों को वाहन में से बाहर निकाला। निजी वाहन से घायलों को पालनपुर भेजा गया।
Sponsored
Register on blooddonator.com and donate directly to patient. blood-donator-sanjay

Search