HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 19.8℃
news-details
सेंट जाॅन्स स्कूल में ’ब्रेन ओ वीटा’ प्रतियोगिता का आयोजन

सेंट जाॅन्स स्कूल में ’ब्रेन ओ वीटा’ प्रतियोगिता का आयोजन

आबूरोड, 21 जनवरी। सेंट जाॅन्स स्कूल प्राचार्या उमाष्याम ने बताया कि आज विद्यालय में इन्टर हाउस ब्रेन ओ वीटा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें ग्रुप बी में कक्षा 1 व 2 के छात्र-छात्राओं ने, ग्रुप सी में कक्षा 3 व 4 के छात्र-छात्राओं ने व ग्रुप डी में कक्षा 6 से 8 के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, इन सभी ग्रुप के छात्रों ने अपने - अपने हाउस का प्रतिनिधित्व किया, व प्रतियोगिता में सभी ग्रुपों में उनके स्तर से संबंधित, उनकी बौद्धिक क्षमता को जांचते हुए प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार की प्रष्नोत्तरी की गई, ग्रुप बी की प्रष्नकर्ता थी श्रीमती विनिता अग्रवाल, ग्रुप सी की प्रष्नकर्ता थी श्रीमती रीना भारद्वाज तथा ग्रुप डी के प्रष्नकर्ता थे श्री दिप्तिष चक्रवर्ती । इस प्रतियोगिता में ग्रुप बी में एमराल्ड हाउस प्रथम व स्फायर हाउस द्वितीय स्थान पर रहे, ग्रुप सी में एमराल्ड हाउस प्रथम व रूबि हाउस द्वितीय स्थान पर रहे तथा ग्रुप डी में एमराल्ड हाउस प्रथम व रूबि हाउस द्वितीय स्थान पर रहे ।

Search