HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 23.5℃
news-details
विश्व धर्म संसद में गूंजा माउंट आबू

विश्व धर्म संसद में गूंजा माउंट आबू

माउंट आबू, में फिर से शान्ति स्थापना को लेकर अमेरिका की साल्ट लेक सिटी में हुई विश्व धर्म संसद में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा ग्लोबल अस्पताल माउंट आबू की डॉ. बिन्नी सरीन ने भारत के प्राचीन राजयोग पर दी विस्तारपूर्वक जानकारी। अमेरिका से वापस लौटने के बाद डॉ. बिन्नी ने शनिवार को ज्ञान सरोवर में आयोजित कायक्रम में कहा कि अंतराष्ट्रीय संबंधों में स्वस्थ सामजस्य, मधुरता, महिला सशक्तिकरण, विश्व पर्यावरण संरक्षण आदि विषयों पर सौ से अधिक देशों से आए दस हजार से अधिक आध्यात्मिक संगठनों ने विभिन्न कार्यशालाओं के जरिए चर्चा की गई। brahma-kumari-abu-road-news प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय द्वारा मानवीय मूल्यों का जीवन में सहज रूप से समावेश करने को सिखाए जा रहे राजयोग को लेकर बारीकी से चर्चा की गई। मन की सुषुप्त शक्तियों को जागृत करने में राजयोग की मुख्य भूमिका पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के सहभागियों ने मेडिटेशन के जरिए शांति स्थापित करने का एकजुट होने का आहवान किया। इस कार्य्रक्रम में मुंबई की बी.के नीना बहन और विश्व के अन्य देशों से भी ब्रह्माकुमारी संगठन के प्रतिनिधियों ने विभिन्न सत्रों में विश्व शांति स्थापना को लेकर विभिन्न धर्माबलंबियों को एकमत होने पर विचार व्यक्त किए।

Search