HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 23.5℃
news-details
बोलेरो कार से टक्कर लग युवक की मृत्यु, चालक की नाकाबंदी कर देलवाडा पर धर पकड़

बोलेरो कार से टक्कर लग युवक की मृत्यु, चालक की नाकाबंदी कर देलवाडा पर धर पकड़

माउंट आबू | माउंट आबू पुलिस थाना एस.आई प्रभु राम ने बताया कि मानसिंह पुत्र कालू जी जाति भील निवासी सीता वन का शाम करीब 5:00 बजे ढूंढाई से अपने घर लौटते समय एक बोलेरो कार से टक्कर लगने के कारण मृत्यु हो गयी | तेज गति से आती हुई बोलेरो कार ने उन्हें टक्कर मारी जिसके कारण वे सिर के बल सड़क पर गिर पड़े, सड़क पर गिरते ही तेज़ गति से खून बहन शुरू हो गया जिस पर वहा मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत प्रभाव से राजकीय अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया | शव राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है मौके पर फरार बोलेरो चालक की पकड़ के लिए पुलिस ने टोल नाका सहित सभी जगह पर नाकाबंदी की गई जिसके फलस्वरूप कुछ ही समय में पुलिस द्वारा देलवाडा चौकी पर की गई नाका बंदी पर चालक को पकड़ लिया गया | चालक का नाम हनुमान विश्नोई पुत्र बगड़ावत राम है जिसकी उम्र 27 वर्ष है एवं वह जोधपुर में निवास करता है एवं गाड़ी नंबर RJ 19 यू डू 1116 है |

Search