New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
प्रेस कांफ्रेंस के जरिये माउण्ट आबू, थानाधिकारी सरोज बैरवा ने बताया की आरोपी भरत गमेती पिछले काफी समय से माउण्ट आबू में मजदूरी का काम करता था, वह यहीं पर सनराइज वैली के पीछे प्रेम सिंह के मकान में किराए के कमरे में रहता था। लेकिन उसे अपने गांव थाना गलन्दर,बिछीवाड़ा,जिला डूंगरपुर में पुश्तैनी जायजाद में से उसके पिता से किसी प्रकार का सहयोग नहीं मिल रहा था। साथ ही उसके पिता शंकर लाल गमेती जाति भील थाना गलन्दर,बिछीवाड़ा,जिला डूंगरपुर ने दो शादियां कर रखी थी। व गावं में मृत्तक शंकर लाल गमेती भील के पास में 29 बीधा जमीन भी थी । जिसमें से वह अपने पुत्र भरत को कुछ भी नहीं दे रहा था।
अंतत: यहीं वजह शंकर लाल की मौत का कारण बनी। यानि सम्पित्त से पुत्र को वंचित रखना व दूसरी शादी करके अपनी दूसरी पत्नि को सारी सुख सुविधाएं देना। ठीक यही कारण भरत लाल को गंवारा नहीं हो रहा था। और उसने मौका पाकर गला दबाकर अपने ही पिता की हत्या कर दी। बाद में उसके शव को माउण्ट आबू के सनराइज वैली के पास बहने वाले कोरनटी नाले में नग्न अवस्था में फेक आया । व उसके कपड़ों को दूर जलाकर के फेक दिया ।