HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 01 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 19.2℃
news-details
शहीद दिवस के अवसर पर श्रंद्वाजलि अर्पित की: माउंट आबू

शहीद दिवस के अवसर पर श्रंद्वाजलि अर्पित की: माउंट आबू

माउंट आबू। नक्की लेक आबूपर्वत पर शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर भाजयुमो नगर अध्यक्ष नरपतदान चारण की अध्यक्षता में नक्की लेक के मध्य जाकर भारतमाता के वीर सपूतों को भारत माता की जयकार के साथ श्रंद्वाजलि अर्पित की गई। इस मौके पर तिरंगा हाथ में लेकर कार्यकत्र्ताओं ने भगत सिंह सुखदेव सिंह, एवं राजगुरू के बलिदान को याद करते हुए वीर क्रांन्तिकारीयों को श्रद्वासुमन अर्पित किये। इस मौके पर युवा नेता लक्ष्मण सिंह ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि हम युवाओं को उन वीरों की तरह तरह जज्बा रखना चाहिए। भाजयुमो नगर अध्यक्ष नरपतदान चारण ने कहा कि देश के वर्तमान हालातों को मध्यनजर रखते हुए युवाओं से एकजुट होकर देशद्रोही के विरूद्व खड़े होकर उनका मुकाबला करने का आह्मवन किया। इस मौके पर पर्यटको ने भी भाजयुमो के साथ मिलकर भारत माता की जयकार के साथ अर्बुदाचंल की वादियों को गुजंयमान किया। इस मौके पर पूर्व छात्र संध अध्यक्ष मंगल सिंह, रिंकी परिहार, दिपक आदिवाल, सुशील धारू, युवा नेता अजित सिंह, राहुल बैरवा, जगदीश कड़ारा, दिपक बैरवा, उमेश कुमार, मोंटू कोरी इत्यादि मौजूद थे। bjym-mount-abu-22-march-2

Search