New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
शिवरात्रि मेले में उमड़े रहे लोग
ब्रह्माकुमारी संगठन द्वारा पोलोग्राउंड में लगाए गए मेले में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। जिसके तहत तनावजन्य जीवन से मुक्ति, व्यसनों से छुटकारा, चिकित्सा सुविधा शिविर, जल संवर्धन, ऊर्जा संरक्षण, द्वाद्वश ज्योर्तिलिंगम, रेडियो मधुबन, मूल्यों से आधारित खेल, मायावी अजगर से बचाव, कुंभकरण, विशाल शिवलिंग सहित विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन करने को लोगों का दिन भर तांता लगा रहा।
मेला देखने पहुंचे एस.डी.एम व न्यायाधीश
गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश कलपेश जावेरी ने मेले का अवलोकन किया वही माउंट आबू एस.डी.एम अरविन्द पोसवाल ने दीप प्रज्वलन का मेले के आज के दिन का शुभआरम्भ कर मेले का अवलोकन किया |
सम्राट हैरी ने बिखेरे जादू के जलवे
ख्यातनाम जादूगर सम्राट हैरी ने रविवार देर शाम पोलोग्राउंड के अरावली रंगमंच पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में लगाए महाशिवरात्रि मेले में जादू शो में अपने जादू के जलवे बिखेर कर आश्चर्यचकित करते हुए खूब वाहवाही लूटी।
जादुई सम्मोहन शक्ति के जरिए मुंह से बीस मीटर धागे में प्रति फुट पर बंधे हुए करीब ५० ब्लेड निकालना, खाली डिब्बे में दूध भरकर शिवलिंग पर चढ़ाना, जमीन पर बिखरे ताश के पत्तों से घर निर्मित करना, कागजों के टुकडों को टिफिन में बंद कर उसे खोलने पर चॉकलेट निकालना, कागज के टुकड़ों में कपड़े में ढककर उससे कई मालाएं तैयार कर दर्शकों के गले में डालना, कागज के टुकड़ों को रूमाल में बंद कर पुन: खोलने पर उसे तिरंगा बनाना, खाली फ्रेम में देवी देवताओं के चित्र दिखाना, खाली डिब्बे को बंद कर उसे खोलने पर आग की लपटें निकालना, उन निकलती आग की लपटों को पकडक़र रूमालों में तबदील करने जैसे दर्जनों कारनामें दिखाकर दर्शकों को अचंभित कर दिया।