HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 26.5℃
news-details
जिला प्रमुख ने बाहरी घाटे व शिवगंज बाईपास राजमार्ग का अवलोकन किया

जिला प्रमुख ने बाहरी घाटे व शिवगंज बाईपास राजमार्ग का अवलोकन किया

16/03/2015 सिरोही, जिला प्रमुख पायल अरूण परसरामपुरिया ने आज सारणेश्वर रोड से बाहरीघाटा एवं शिवगंज बॉयपास राष्ट्रीय राजमार्ग का अवलोकन किया और आये दिन हो रही दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु नेशनल हॉईवे ऑथोरिटी के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर क्षतिग्रस्त राजमार्ग को तत्काल दुरूस्त करने के निर्देश दिये हैं। इस संबंध में पूर्व में भी प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी एवं जिला प्रशासन की ओर से कई बार राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है परन्तु उनकी ओर से समुचित कार्यवाही नहीं होने के कारण आये दिन सडक़ हादसे में कई लोग शिकार हो रहे हैं। वर्षो से बहुप्रतीक्षित इस राष्ट्रीय राजमार्ग के बन जाने के उपरान्त भी क्षतिग्रस्त होने एवं आये दिन चट्टाने गिरने के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है, जिसे लेकर राजमार्ग पर आवागमन बाधित रहता है। जिला प्रमुख के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी, अरूण परसरामपुरिया, नगरपरिषद सभापति ताराराम माली, हेमन्त पुरोहित आदि उपस्थित थे। bahri-gatha-inspection2 News Courtesy: Anil Areean, Mount Abu

Search