New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
आस्था सिंह ने अपनी इस उपलब्धि का श्रैय सेंट जाॅन्स स्कूल के निदेशक श्याम कुमार, प्राचार्या उमाश्याम, समस्त अध्यापकों तथा अपने माता-पिता, कुमुद सिंह व रंजन सिंह जी को दिया । बाल्यकाल से ही आस्था में कला, शिल्प और नाटक के क्षेत्र में प्रतिभावान होने से उन्होंने विद्यालय स्तर पर तथा तकनीकी स्तर के संस्थानों में कई उपलब्धि प्राप्त की, अंततः जयपुर के आर्कियन स्कूल आॅफ आर्किटेक्चर के रचनात्मक मस्तिष्कों के रूप में उन्हें यह स्थान प्राप्त हुआ, उनकी सफलता की कहानी उनकी कड़ी मेहनत है, जिसके कारण ही आज उन्हें आर. टी. ई. यू. राजस्थान के आर्किटेक्चर स्नातक में राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ, तथा गेट परीक्षा की आॅल इण्डिया रेंकिंग में 230वां स्थान प्राप्त किया । अब यह मास्टर आॅफ आर्किटेक्चर (शहरी नियोजन) भी एम. एन. आई. टी. से कर रही हैं, जिसके लिए इन्हें छात्रवृत्ति भी मिलेगी ।
इस अवसर पर संस्था निदेशक श्याम कुमार, प्राचार्या उमाश्याम व समस्त अध्यापकगण ने आस्था सिंह व उनके माता-पिता को हार्दिक शुभकामनाऐं दी, और कहा की इस क्रम में लगातार उपलब्धियाॅं प्राप्त करने के लिए, निरन्तर प्रयासरत रहो, जिससे अपने माता-पिता, क्षेत्र व देश का नाम रोशन हो ।