New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
कार्यक्रम के आरम्भ में कांग्रेस अध्यक्ष अमित जोशी ने राजस्थानी साफा व पूर्व पालिका अध्यक्ष संतोष राठोड़ ने सुत की माला से गहलोत का बहुमान किया। पूर्व मुख्य मंत्री गहलोत ने सैंकड़ों की तादाद में एकत्रित कार्यकर्ताओं के उत्साह पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी का मूल मंत्र है। कांग्रेस सदैव जनहित व गरीबजनों के लिए तत्पर रही है। हर कांग्रेस जन को जनता के बीच रहकर कार्य करना चाहिये। इस अवसर पर पूर्व मुख्य मंत्री गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष अमित जोशी ने स्थानीय संगठात्मक स्थिति से अवगत कराते हुए स्थानीय स्तर पर चलाये जा रहे जनहित के कार्यक्रमों से अवगत करवाया।
इससे पूर्व स्वागत समारोह में मुस्लिम समाज की ओर से अल्प संख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सईद पठान, पूर्व सदर दिलावरखान, पूर्व पार्षद मोहम्मद शरीफ, नूर मोहम्मद, यासिफ पठान, युनुस चंदेजा, प्रधान लालाराम गरासिया, पूर्व प्रधान तेजसिंह देवडा, अणदाराम गरासिया, नेता प्रतिपक्ष नरगिस कायमखानी, लीलाराम गरासिया, सरपंच ललित गरासिया, भोपाल पुरोहित, पार्षद दीपक सैनी, योगेश सिंहल, मीनू सैनी, शिवशंकर शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष अश्विन गर्ग, ब्लॉक अध्यक्ष हमीद कुरैशी, अप्ल संख्यक प्रकोष्ठ के संभाग मिडिया प्रभारी मोहम्मद जुनैद आदिल, एनएसयूआई कार्यकर्ता शाहरूख खान, एससी प्रकोष्ठ के जयंति मारू, पार्षद जे.पी.सिंह, अनुराधा जैन, सुमित जोशी, पूजा राणा, उपाध्यक्ष यासिफ पठान, वार्ड पंच रणवीरसिंह, गोपाल शर्मा, अब्दुल कयुम, जमाल घोसी, सेवादल महामंत्री, रमेश चौरा, लक्ष्मीकान्त चौहान, पण्डित मनीष शर्मा, मधु राठौड़ सहित सैंकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुम्बई से वायुयान द्वारा अहमदाबाद पहुंचे थे जहां से सडक मार्ग द्वारा आबूरोड पहुंचे। वे माउंट आबू में आयोजित शादी समारोह में भाग लेने के लिए पहुंचे है।
संवादाता
लैएक अहमद, आबूरोड