New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
बदले की भावना से कार्य कर रही वसुंधरा सरकार- गहलोत
वसुंधरा सरकार द्वारा रिफायनरी के इतने बडे प्रोजेक्ट में देरी करना सबसे बडा अपराध है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहां कि अगर रिफायनरी को निरस्त किया जाता है तो कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। कांग्रेस सरकार गांधीवादी तरीके से धरने देंगी, विरोध प्रदर्शन करेगी। हमारी सरकार से कोई दुश्मनी नही है। गहलोत ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहां कि वसुंधरा सरकार झूठ बोलना बंद करे जिस तरह से सरकार चल रही है उससे लोग निराश होते जा रहे है। सीएम दौरे कर रही है, स्थिति नाजूक बनी हुई है। ऐसा लगता है शासन नही कुशासन है। महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद दुष्कर्म का ग्राफ बढता जा रहा है। महिलाएं, बच्चीयां सुरक्षित नही है वहीं अपराधों का ग्राफ भी बढा है। उन्होंने कहां कि हाल ही में भाजपा बिहार व दिल्ली में चुनाव हारी है। जनता को समय समय पर सबक सिखाते रहना चाहिए। सभा को संबोधित करते हुए सिरोही के पूर्व विधायक संयम लोढा ने कहां कि वसुंधरा सरकार द्वारा 40 हजार करोड के प्रोजेक्ट को रोका जाना कई सवाल खडे करता है। लोगो के सपने मिट्टी में मिल रहे है।
रिफायनरी पूरे प्रदेश की जनता के लिए भले के लिए है। आज तेल बाहर से आता है। रिफायनरी लगने के बाद तेल यही से उपलब्ध हो सकेगा। गुजरात सरकार को प्रतिवर्ष 1 हजार 500 करोड का भुगतान किया जाता है उससे निजात मिलेगी। कई ऐसी जगह है जहां तेल का उत्पादन नही है वहां रिफायनरी लगाई गई है जबकि राजस्थान का सौभाग्य है कि यहां तेल निकला है इसके बावजूद सरकार रिफायनरी के प्रोजेक्ट में देरी कर रही है। नरेगा ठप्प करने का षडयंत्र चल रहा है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मंच के माध्यम से उनके द्वारा शुरू किए गए राजस्थान रिफायनरी बचाओ अभियान को कंधे से कंधा मिलाकर, आमजन के सहयोग से सफल बनाने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव पुखराज पाराशर, जिला सह प्रभारी सोमेन्द्र गुर्जर, पूर्व मुख्य उप संचेतक रतन देवासी, अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष गोपाराम मेघवाल, लघु निगम के पूर्व अध्यक्ष सुनिल परिहार, पूर्व विधायक मदन प्रजापति, जोधपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सैयद अंसारी, सुपारस भण्डारी, गंगाबेन गरासिया, प्रधान लालाराम गरासिया, नेता प्रतिपक्ष नरगिस कायमखानी, नीरज डांगी, जिला महामंत्री गुमान सिंह देवडा, महिपाल पुरोहित, लखमाराम कोली, मोतीलाल कोली, अण्दाराम गरासिया सहित, मोहम्मद जुनेद आदिल अन्य कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
देर तक डटे रहे लोग, पाण्डाल छोटा पडा - तलहटी में आयोजित सभा में देर रात्रि तक गहलोत के देरी से पहुंचने के बाद भी लोग डटे रहे। इतनी रात्रि तक दूर दराज से आए लोगो का सभा स्थल पर डटे रहना अपने आप में गहलोत की लोकप्रियता बताता है। कडाके की ठंड के बावजूद लोग सभा में मौजूद रहे। गहलोत की सभा में पाण्डाल छोटा पड गया और लोगो ने खडे रहकर गहलोत का भाषण सुना। सभास्थल पर लोगो के बडी संख्या में पहुंचने पर बैठने की कुर्सीयां कम पड गई जिससे सर्दी में भी लोगो ने खडे होकर गहलोत की बात सुनी।
संगठित दिखी कांंग्रेस- तलेटी में आयोजित आमसभा में कांग्रेस संगठित दिखाई दी। सभी कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एक ही मंच पर दिखाई दिए। गहलोत के आगमन से लेकर प्रस्थान कर सिरोही जिले के सभी पदाधिकारी सभा में उपस्थित रहे। वहीं युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। युवाओं ने गहलोत जिंदाबाद के नारे लगाकर सभा में जोश भर दिया।
गहलोत ने मोर्डन इंसुलेटर्स इकाई का लिया जायजा
आबूरोड। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोर्डन इंसुलेटर्स इकाई में रात्रि विश्राम करने के बाद आज शनिवार की सवेरे जालोर रवाना होने से पूर्व फैक्ट्री का निरीक्षण किया। इस अवसर पर ईकाई के प्रबंधन से जुडे कई अधिकारी उनके साथ थे। उन्होंने इस अवसर पर इकाई में बनाए जाने वाले इंसुलेटर्स की प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण किया एवं प्रबंधन के अधिकारियों से इस बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन का आभार प्रकट करते हुए कहां कि शहर की इतनी बडी ईकाई में स्थानीय श्रमिको को प्राथमिकता दी गई है जिससे सैकडो लोगो को रोजगार उपलब्ध हो पाया। इस अवसर पर इकाई के प्रेसीडेन्ट वर्क वीरेन्द्र सिंह, प्रेसीडेन्ट एचआर ए.के. तिवारी, वाईस प्रेसीडेन्ट एचआर सत्येन्द्र सिंह, संयुक्त प्रेसीडेन्ट आईआर हडवंत सिंह देवडा उपस्थित थे।