New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
ऐसा मानता हूं कि हमारी देश के जवान और ब्रह्माकुमारीज में यहीं सबसे बड़ी समानता है कि दोनों देश में शांति का संदेश देने की कोशिश कर रही है। उन्होंने जवानों की तत्परता और सेना के लक्ष्य को दोहराते हुए कहा कि मां और मातृभूमि की सेवा करना यानी स्वर्ग की प्राप्ति होना। हर किसी को ऐसा सौभाग्य नहीं मिलता है। ब्रह्माकुमारीज के लक्ष्य को यूनाइटेड नेशन ने भी सराहा है और मैसेंजर ऑफ पीस के सम्मान से नवाजा है। ऐसे में सेना और ब्रह्माकुमारीज दोनों को हाथ मिलाकर चलना चाहिए।
यही नहीं उन्होंने संस्था से इस शांति के दीए को देश में रोशन करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलने की भी गुहार लगाई है। इससे पूर्व शहीद की पत्नी अमिया देवी का सेना प्रमुख व संस्थान के पदाधिकारियों ने सम्मान किया। शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए एक मिनट का मौन रखा।
सेना प्रमुख ने दादी जानकी से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी
कार्यक्रम के बाद सेना प्रमुख व उनकी पत्नी मधुलिकासिंह ने संस्था प्रमुख राजयेागिनी दादी जानकी से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी तथा काफी देर तक चर्चा की। जिस पर दादी ने विश्व शंाति के लिए प्रेरित किया। शहीद विधवा को किया सम्मानितरू कार्यक्रम के दौरान जीरावल के शहीद चेताराम की पत्नी अमिया देवी को शॉल और मोमेंटों भेंकर सम्मानित किया। इससे पूर्व मानपुर हवाई पट्टी पर सेना प्रमुख का सेना के अधिकारियों तथा ब्रह्माकुमारीज संस्था के सूचना निदेशक बीके करूणा, बीके भरत, बीके मृत्युंजय, बीके बनारसी ने स्वागत किया।